बिजनौर: अभिनेता आशुतोष राणा साहित्य वाचस्पति से सम्मानित
बिजनौर/मंडी धनौरा, अमृत विचार। दिग्गज फिल्म अभिनेता एवं साहित्यकार आशुतोष राणा को उनकी साहित्यिक सेवाओं एवं अभिनय के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं अखिल विश्व हिंदी मंच की ओर से साहित्य वाचस्पति के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान सदस्य विधान परिषद एवं अखिल विश्व हिंदी मंच के संरक्षक वीरेंद्र सिंह ने प्रदान किया।
नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अभिनेता आशुतोष राणा को अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. यतींद्र कटारिया की अध्यक्षता में सदस्य विधान परिषद वीरेंद्र सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान पत्र प्रदान कर साहित्य वाचस्पति के रूप में अलंकृत किया। इस दौरान डॉ. यतींद्र कटारिया ने आशुतोष राणा की साहित्यिक कृतियों एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर आशुतोष राणा ने कहा कि साहित्य उनकी आत्मा में बसती है। कहा कि वह सम्मान से अभिभूत हैं। इस अवसर पर अभिनेता लोकेश तिलकधारी, प्रदीप नागर, राजेश भाटी, दुर्गेश कुमार, जतिन सरना, फिल्म निर्देशक नागेंद्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख हस्तिनापुर नितिन पोसवाल सहित विभिन्न साहित्य एवं फिल्मकर्मी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- रामपुर की टोपी पहुंची सात समंदर पार, मिला विश्व स्तरीय बाजार
