प्रयागराज : हाईकोर्ट ने बड़े पैमाने पर किये न्यायिक अधिकारियों के तबादले
प्रयागराज, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को 176 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार संभालने के लिए निर्देशित किया गया है। हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 518 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसके साथ ही सिविल जज (सीनियर डिविजन) के 38 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है। 20 अप्रैल को महानिबंधक राजीव भारती द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी जजों को 28 अप्रैल तक चार्ज संभाल लेना होगा।
स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में हर्ष अग्रवाल मेरठ का बलिया में, श्रीमती नीलांजना फिरोजाबाद का कानपुर नगर, लोकेश वरुण लखनऊ का गोरखपुर, नीरज कुमार उपाध्याय कौशांबी का लखनऊ में, लखविंदर सिंह सूद मेरठ का महोबा, शैलेंद्र सिंह यादव फैजाबाद का बरेली, भागीरथ वर्मा लखनऊ का हरदोई, प्रेम प्रकाश लखनऊ का फैजाबाद, आशीष कुमार चौरसिया कानपुर नगर का बुलंदशहर, मनोज कुमार सिद्धू अलीगढ़ का शाहजहांपुर, सुरेश कुमार शर्मा लखनऊ का बुलंदशहर, जितेंद्र गुप्ता गोंडा का फिरोजाबाद, श्रीमती मीरा गोथलवाल लखनऊ का महोबा, अमित कुमार तिवारी कुशीनगर का अलीगढ़, अतीक उद्दीन इलाहाबाद का औरैया, नितिन कुमार ठाकुर बलिया का आगरा, श्रीमती आराधना कुशवाहा वाराणसी का सहारनपुर, दिनेश कुमार मिश्रा बलिया का लखनऊ, श्रीमती नीलू मोघा रामपुर का गोरखपुर में, अरविंद कुमार गौतम सीतापुर का सहारनपुर, चंद्रमणि मिश्रा रमाबाई नगर का रायबरेली, अंशुमान पटनायक बाराबंकी का कानपुर नगर, श्रीमती गीता सिंह कन्नौज का पीलीभीत, विजय कुमार डूंगरा कोटी अंबेडकरनगर का पीलीभीत, श्रीमती रागिनी इलाहाबाद का एटा, सैफ अहमद कानपुर नगर का औरैया, श्रीमती शैलजा राठी बागपत का आजमगढ़, श्रीमती पूनम सिंघल मुरादाबाद का कौशांबी और सुदीप कुमार जायसवाल लखनऊ का शाहजहांपुर में स्थानांतरण किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 518 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, इनमें सुश्री मीनाक्षी बंसल मैनपुरी का वाराणसी में, शिरीष पटेल चंदौली का फिरोजाबाद, दिव्य प्रताप सिंह निमेष कानपुर नगर का बदायूं, सुश्री शेफाली यादव मेरठ का चित्रकूट, अरुण कुमार राणा मेरठ का महोबा, सुश्री शिल्पी सिंह लखीमपुर खीरी का मुरादाबाद, अनुराग रमाबाई नगर का कासगंज में, अंबेश कुमार पांडेय वाराणसी का शाहजहांपुर, श्रीमती दीपांशी चौधरी रायबरेली का कन्नौज, जसीम खान बदायूं का मैनपुरी, शमसुल रहमान हापुड़ का औरैया, यज्ञेश कुमार सोनकर ललितपुर का बुलंदशहर, सुश्री अन्नू कासगंज का बिजनौर, श्रीमती नेगी चौधरी हाथरस का हरदोई, मनीष अरोड़ा मथुरा का मिर्जापुर, श्रीमती मनाली चंद्रा इलाहाबाद का बदायूं, सुश्री वर्तिका शैलत मुरादाबाद का हापुड़, श्रीमती अक्षिता बरेली का संतकबीर नगर, सुश्री इशिका सिंह जौनपुर का मथुरा और सुश्री अर्पिता सिंह (द्वितीय) वाराणसी का अमरोहा में स्थानांतरण हुआ है।
इसके साथ ही सिविल जज (सीनियर डिविजन) के 38 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है, जिसमें घनश्याम शुक्ला गाजीपुर से फर्रुखाबाद, सुश्री शिल्पी चौहान शाहजहांपुर से जौनपुर, श्रीमती रचना सुल्तानपुर से हापुड़, श्रीमती जया प्रियदर्शनी इलाहाबाद से औरैया, श्रीमती निहारिका जयसवाल लखनऊ से हमीरपुर, अवधेश कुमार (तृतीय) गौतमबुद्धनगर से अमरोहा, ज्ञानेंद्र कुमार (प्रथम) देवरिया से फर्रुखाबाद, श्रीमती प्रतिभा आजमगढ़ से शामली, सुरेश कुमार दूबे इलाहाबाद से औरैया, सूरज मिश्रा सोनभद्र से कानपुर नगर, श्रीमती सलोनी रस्तोगी मुजफ्फरनगर से कन्नौज, श्रीमती ज्योत्सना यादव महोबा से कन्नौज, सत्येंद्र सिंह वर्मा हरदोई से हापुड़, श्रीमती सुमिता सहारनपुर से रामपुर, डॉक्टर देवेंद्र सिंह फौजदार बदायूं से कन्नौज, राजन कुमार गोंड सहारनपुर से इटावा, नदीम अनवर बांदा से मेरठ आदि का स्थानांतरण हुआ है।
ये भी पढ़ें - वकील हड़ताल पर नहीं जा सकते या काम बंद नही कर सकते: SC
