अमरोहा: घर में सो रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, मौत
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में घर में सो रहे 40 वर्षीय अबरार उर्फ बंधन पुत्र अवीउल्लाह को देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों द्वारा घायल युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया …
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में घर में सो रहे 40 वर्षीय अबरार उर्फ बंधन पुत्र अवीउल्लाह को देर रात दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों द्वारा घायल युवक को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अबरार की दो शादियां हुई थी पहली पत्नी से 8 साल पहले तलाक हो गया था और दूसरी पत्नी से 5 वर्ष पूर्व तलाक हो गया था वह अपने चार बच्चों एवं मां केसरी बेगम के साथ रहती है। मृतक के भाई फिरासत खान ने पुलिस को तहरीर दी है।
