अमरोहा: लोगों में नहीं कोरोना का खौफ, मंडी समिति में उड़ रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर सब्जी मंडी में आढ़ती और खरीदारों को शायद कोरोना का डर नहीं है। सब्जी मंडी में सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग बिना माक्स के मंडी में घुम रहे रहे। बेखौफ होकर सरकार की गाइड लाइन की हवेलना करते …
अमरोहा/हसनपुर/अमृत विचार। हसनपुर सब्जी मंडी में आढ़ती और खरीदारों को शायद कोरोना का डर नहीं है। सब्जी मंडी में सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग बिना माक्स के मंडी में घुम रहे रहे। बेखौफ होकर सरकार की गाइड लाइन की हवेलना करते हुए अपने कार्य में लगे है।
जनपद में आए दिन कोरोना संक्रमित मिल रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी लोग कोरोना को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बार-बार लोगों को सलाह दे रहे हैं कि बिना माक्स के घरों से बाहर न निकलें और सरकार की गाइडलाइन का पालन करें।
कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। लेकिन हसनपुर मंडी समिति में खरीदार और दुकानदारों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। शनिवार को सुबह के समय मंडी में लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने जमकर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाईं। ऐसा लग रहा है कि लोग कोरोना महामारी को लेकर गंभीर नहीं है।
