बरेली: मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज पर नहीं हुई दबंगों की गिरफ्तारी, महिला ने लगाई एसएसपी से फरियाद
बरेली, अमृत विचार न्यूज। हफीजगंज पुलिस मारपीट का वीडियो वायरल होने पर मुकदमा दर्ज तो कर ली, लेकिन दबंगों को गिरफ्तार करने का जहमत नहीं उठाई। जबकि मारपीट का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। हफीजगंज थाने के अमशाह गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यही नहीं दबंग पीड़िता से समझौते का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
ये भी पढ़ें - बरेली: लापता शख्स का खेत में मिला शव, शरीर पर चोट के निशान...हत्या का आरोप
पुलिस की बेरूखी और दबंगों की डर के कारण पीड़ित महिला शुक्रवार को को एसएसपी के यहां न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला बिद्या देवी ने बताया कि वह अमशाह गांव की निवासी है। गुरुवार की देर शाम गांव के ही नीलांबर, नितेश और अजय कुमार उसके घर पर हमला बोल दिए। जिसमें पीड़िता के साथ ही उसका पति हरदेव और देवर बुरी तरह घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 21, 2023
पीड़िता ने दबंगों पर पुलिस से सांठ-गांठ का आरोप भी लगाया। पीड़िता का यह भी कहना है कि दबंगों ने कुछ दिन पूर्व उसके पति पर झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। अगर दबंगों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसकी जान-माल को खतरा है।
ये भी पढ़ें - बरेली: सपा के संजीव सक्सेना ने मेयर पद के लिए दाखिल किया नामांकन
