Eid 2023 : Kanpur में ईद पर बदला रहेगा यातायात, घर से संभलकर निकलें, यहां देखें पूरी डिटेल
कानपुर में ईद पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था।
कानपुर में ईद पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था। सुरक्षा और नमाज के मद्देनजर डायवर्जन किया गया।
कानपुर, अमृत विचार। ईद के मौके पर बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज होगी। सकुशल नमाज संपन्न कराने के लिए यातायात पुलिस ने डायवर्जन का फैसला लिया है। यह डायवर्जन 22 अथवा 23 अप्रैल की प्रात: पांच बजे से नमाज खत्म होने तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने शहर के लोगों को डायवर्जन के हिसाब से निकलने की सलाह दी है।
ऐसा रहेगा रूट डायवर्जन
- लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाला यातायात कर्नलगंज चौराहा से बाएं मुड़कर बजरिया चौराहे (बकरमंडी ढाल) की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे यातायात कर्नलगंज चौराहे से सीधे शनिदेव मंदिर तिराहा होते हुए अपने गंतव्य जाएंगे।
- गोल चौराहा से हैलट की ओर से आने वाला यातायात बेनाझाबर तिराहे से सीधे ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जा सकेगें, ऐसे यातायात बेनाझावर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से अपने गंतव्य को जा सकेगें।
- जरीब चौकी (पी-रोड़) की ओर से आने वाला यातायात रामबाग चौराहे से बजरिया चौराहे की ओर नहीं जा सकेगें, ऐसे यातायात रामबाग चौराहे से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे की ओर से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- 80 फीट रोड़ की ओर से आने वाला यातायात ब्रह्मनगर चौराहे से बाएं मुड़कर ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे यातायात ब्रह्मनगर चौराहे से आगे रामबाग तिराहे से दाहिने मुड़कर पी रोड होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहे की ओर से आने वाला यातायात मकरावर्टगंज ढाल से दाहिने ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मन्दिर तिराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हलीम कॉलेज चौराहे (नाला रोड़) की ओर से आने वाला यातायात बजरिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन सीसामऊ चौराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- लकडमंडी रोड़ की ओर से आने वाला यातायात कायस्थाना चौराहा से आगे बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जा सकेंगे।
इन स्थानों पर होगी पार्किंग
- लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों को चुन्नीगंज चौराहे से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे वाली रोड़ पर सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- गोल चौराहा, हैलट की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों को वीरेन्द्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
- जरीब चौकी (पी-रोड) की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों को रामबाग तिराहे से पहले पीरोड़ पर सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- 80 फीट रोड़ की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया, चार पहिया वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहे से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- छह बगलिया चौराहे की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया, चार पहिया वाहनों को मकरावर्टगंज दाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे तक सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- हलीम कॉलेज चौराहे की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो व चार पहिया वाहनों को सीसामऊ चौराहे से पहले नाला रोड़ सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
- लकडमंडी रोड़ की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों को कायस्थाना तिराहे से पहले लकडमंडी रोड़ पर सड़क के दोनो ओर पार्क कर सकेंगे।
