पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पहल को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता लाने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पहल को पुरस्कार दिया। इस पहल की शुरुआत अक्टूबर 2021 में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के नियोजित विकास के लिए की गई थी, ताकि लॉजिस्टिक लागत को कम किया जा सके।

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अनुराग जैन ने 16वें सिविल सेवा दिवस पर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार-2022 प्राप्त किया। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को नवाचार (केंद्र) श्रेणी के तहत पुरस्कार मिला है।

इस मौके पर मोदी ने कहा, ''पीएम गति शक्ति का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे लोगों की जरूरतों को पहचानने और आने वाली मुश्किलों को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे विभागों के बीच जिला और ब्लाक स्तर पर संवाद करना आसान होगा।

ये भी पढ़ें : एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान में हुई घटना की जांच कर रहा है DGCA

संबंधित समाचार