Eid 2023: देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
नई दिल्ली। देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईद के मौके पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना आगे बढ़े। मैं सभी के अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक।’’ भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोग, विशेषकर मुस्लिम शनिवार को ईद का त्योहार मना रहे हैं।
Greetings on Eid-ul-Fitr. May the spirit of harmony and compassion be furthered in our society. I also pray for everyone’s wonderful health and well-being. Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2023
राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
ईद-उल-फ़ित्र पर सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हमें दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, जश्न के इस मुबारक मौके पर हम सभी समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 22, 2023
ये भी पढ़ें- Akshay Tritya 2023: जानिए अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती के पीछे का रहस्य?
