अयोध्या : राम मंदिर पर फ़िल्म बना रहे अरुण गोविल, निभाएंगे संन्यासी का किरदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । देश की सबसे प्रसिद्ध रामानंद सागर की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल अब अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के संघर्षों की घटनाओं पर आधारित फिल्म में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 की घटना के बाद 9 नवंबर 2019 में राम मंदिर के पक्ष में आए फैसले और 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रखी गई। आधारशिला पर आधारित फिल्म निर्माण में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन कर मंदिर निर्माण का भी अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि यह बहुत पुरानी इच्छा है रामलला के दर्शन करें जहां से हमारी संस्कृति जुड़ी है और आज इतने दिन बाद पूरी हुई है। समाज को समाज की भूमिका में होना चाहिए और राम जी का भी यही संदेश है। जिस तरह से भगवान राम ने शबरी को सम्मान दिया। उसके चखे हुए जूठे बेर खाए। आज समाज में सम्मान का अधिकार सबका है चाहे उसे किसी भी नाम से पुकारा जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में बहुत से लोगों ने बलिदान दिया है। मोदी ने जिस प्रकार से इस कार्य को अपने हाथों में लिया है। उनके जैसा लीडर अभी तक हमें देखने को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मैं एक फिल्म करने के लिए अयोध्या आया हूं। जिसका टाइटल 695 है। फिल्म में एक संन्यासी के पात्र में हूँ। जिसकी दिली इच्छा यही है किस तरह से राम मंदिर बने।

ये भी पढ़ें - बस्ती : रानीपुर ग्राम पंचायत पहुंचीं डीएम ने निरीक्षण के दौरान कारण बताओ नोटिस जारी किया, साथ ही सचिव का वेतन भी रोका

संबंधित समाचार