लखनऊ: ईदगाह में सकुशल अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क की खुशहाली के लिए नमाजियों ने मांगी दुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में आज ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी लखनऊ की मस्‍ज‍िदों में सुबह 9 बजे टीले वाली मस्जिद, 10 बजे ऐशबाग ईदगाह और 11 बजे आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा में नमाज अदा की गई।

इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे थे। वहीं लोगों ने देश में शांति, अमन, चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। वहीं ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। मस्जिदों के बाहर पुलिस बल, पीएसी, नागरिक पुलिस और आरएएफ के जवान मुस्तैदी से तैनात थे। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।

 एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पश्चिमी लखनऊ के 433 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। उन्होंने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में सुरक्षा के मद्देनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं सौहार्दपूर्ण तरीके से ईद मनाने के लिए सभी धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसके बाद शांतिपूर्वक ढंग से ईद की नमाज संपन्न हुई। 

ये भी पढ़ें:-  लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे ईदगाह, ईद की मुबारकबाद के साथ लोगों को दिया भाईचारे का संदेश

संबंधित समाचार