UP Nikay Chunav: Kanpur में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने नहीं कराया नामांकन, शुभ मुहूर्त समेत ये कारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने नामांकन नहीं कराया।

कानपुर में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने शुभ मुहूर्त निकल जाने के कारण नामांकन नहीं कराया। जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनावी मैदान में आशनी अवस्थी है।

कानपुर, अमृत विचार। भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर कानपुर में महापौर पद के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने आज नामांकन वेरिफिकेशन कराया। शुभ मुहूर्त पर कांग्रेस उम्मीदवार आशनी अवस्थी नामांकन के लिए नगर निगम मुख्यालय पहुंची। इस दौरान मेयर प्रत्याशी आशनी अवस्थी ने बताया कि, शहर की मूलभूत समस्याएं पानी, सीवर, सड़क और चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर चुनावी मैदान में उतरी हैं।

लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण करने की दिशा में काम कर रही है और पद ग्रहण करने के बाद नगर निगम के बंद पड़े स्कूलों और अस्पतालों को सुचारू रूप से संचालित करवाएंगी। जितने भी नगर निगम में घोटाले हुए हैं उन पर भी कार्य करेंगे और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम को बनाएंगी। हालांकि शुभ मुहूर्त निकल जाने के कारण उन्होंने नामांकन नही कराया।

संबंधित समाचार