सिर्फ अतीक ही नहीं, मुख्तार अंसारी व धनंजय सिंह के लिए भी काम करता है गुड्डू मुस्लिम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज/अमृत विचार। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में बुलडोजर एक्शन जारी है। अब अतीक अहमद के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम के घर को बुलडोजर से तोड़ा जाएगा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने दूसरे आरोपियों के साथ ही गुड्डू के घर को भी चिन्हित कर लिया है।

हत्याकांड से जुड़े एक सीसीटीवी फुटेज में गुड्डू मुस्लिम बम फेंकते कैद हुआ था। अतीक से पहले उत्तर प्रदेश के दूसरे माफिया गुटों के साथ रह चुके गुड्डू की खासियत है कि वह गोली नहीं, बम मारकर ही हत्या की वारदातों को अंजाम देता है। 

गौरतलब है कि यूपी के माफिया डॉन धनंजय सिंह, अभय सिंह से लेकर मुख्तार अंसारी तक के लिए गुड्डू मुस्लिम ने काम किया है। बीते 10 साल से वह अतीक अहमद की गैंग में शामिल है। गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ प्रयागराज में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों में भी 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। 

गुड्डू मुस्लिम प्रयागराज में अतीक अहमद के लिए रेलवे के स्क्रैप और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम संभालता था। बता दें कि गुड्डू मुस्लिम का राजधानी लखनऊ में भी कनेक्शन रहा है। लखनऊ के चर्चित पीटर गोम्स हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।

दरअसल, लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन और स्पोर्ट्स टीचर पीटर गोम्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुड्डू मुस्लिम का नाम सामने आया था। यही नहीं, लखनऊ के ही नाका इलाके में बम मारकर हुई एक हत्या में भी गुड्डू मुस्लिम को जेल भेजा गया था।

यह भी पढ़ें:-सहारनपुर में अपनी बेटी और उसकी सहेली से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

संबंधित समाचार