Avalanche in Uttarakhand: चीन सीमा पर एक दिन में पांच बार हिमस्खलन होने से ग्लेशियर सड़कों पर खिसका, यातायात रहा प्रभावित

Amrit Vichar Network
Published By Shobhit Singh
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। चीन सीमा पर एक ही दिन में पांच बार हिमस्खलन होने से ग्लेशियर खिसक कर सड़क पर आ गये जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  

उच्च हिमालय में हिमपात तो निचले इलाको में वर्षा 

सीमांत में तीसरे दिन शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज खराब रहा। उच्च हिमालय में हिमपात हुआ तो निचले इलाकों में वर्षा। चीन सीमा पर एवलांच आने से बंद तवाघाट-लिपुलेख मार्ग 17 घंटे बाद यातायात के लिए फिलहाल खोल दिया गया है।

ग्लेशियर के सड़क पर आने से यातायात रहा प्रभावित

वहीं गुंजी-कुटी, आदि कैलास मार्ग तीन स्थानों और दारमा मार्ग पर दो स्थानों पर हिमस्खलन हुआ है। ग्लेशियरों के खिसक कर सड़क तक पहुंचने से दोनों मार्ग बंद हो गए हैं। वाहन फंसे हैं। आदि कैलास जाने वाले मध्य मार्ग से ही वापस लौटे हैं।

झमाझम हुई बारिश 

शुक्रवार को दिन में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में जमकर बादल बरसे। इस दौरान जिले के अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा हुई। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर को नपलच्यु से दो किमी पीछे खलना के पास ग्लेशियर आने से बंद मार्ग शुक्रवार सायं को यातायात के खोल दिया गया है। यहां पर शुक्रवार दोपहर तक ग्लेशियर से लगातार बर्फ सड़क तक आ रही थी।

आगे भी हिमस्खलन की आशंका

मुनस्यारी में भी दोपहर तक मौसम साफ रहा। बाद में निचले इलाकों में वर्षा और उच्च हिमालय में हिमपात हो रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए उच्च हिमालय में आगे भी हिमस्खलन का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Haridwar News: हरिद्वार में वाहनों की स्पीड पर लगेगी ब्रेक, 33 स्थानों पर नई गाइडलाइन जारी, इन वाहनों को मिलेगी छूट

संबंधित समाचार