Etawah में लोगों ने गंगा यमुना संस्कृति की नई मिसाल की पेश, परशुराम शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा
इटावा में लोगों ने गंगा यमुना संस्कृति की नई मिसाल की पेश।
इटावा में लोगों ने गंगा यमुना संस्कृति की नई मिसाल पेश की। परशुराम शोभायात्रा पर मुस्लिम जनों ने पुष्पवर्षा की।
इटावा, अमृत विचार। महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े उत्तर प्रदेश के इटावा में मुस्लिम जनों ने परशुराम शोभायात्रा पर जोरदारी से पुष्पवर्षा कर गंगा यमुना संस्कृति की एक नई मिसाल काम की है। असल में ईद के मौके पर इटावा में कोतवाली इलाके में टिक्सी मंदिर के पास परशुराम यात्रा निकाली गई, परशुराम यात्रा में बड़ी तादाद में ब्राह्मण समाज से जुड़े हुए लोग शामिल हुए।
इस यात्रा का मार्ग टिक्सी मंदिर से होते हुए चौराहा, पचराहा, नौरंगाबाद चौराहे के रास्ते नुमाइश पंडाल में समापन का था। पचराहे पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी पर आवास पर बड़ी तादात में मुस्लिम तबके से जुड़े हुए लोगों ने जमा होकर परशुराम शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा कर के जोरदार स्वागत किया।
स्वागत करने वाले जहां छतों पर भी बड़ी तादात में पुष्प वर्षा कर रहे थे वही नीचे से खुले मैदान से पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा करने वाले मुस्लिम तबके से जुड़े हुए लोगों का कहना है कि परशुराम शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा कर के स्वागत करके उनको बहुत ही अधिक सुकून मिला है।
असल में पुष्प वर्षा करके ऐसे वर्क का सम्मान किया गया है जिसका हर कोई सम्मान करना चाहता है। ब्राह्मण बरका हर कोई सम्मान करता है और इसीलिए उन्होंने भी समाजवादी पार्टी के नेता वसीम चौधरी की अगुवाई में पुष्प वर्षा करके ब्राह्मण वर्ग से जुड़े हुए लोगों का स्वागत कर एक नया संदेश दिया है।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी का कहना है कि परशुराम यात्रा में शामिल ब्राह्मण वर्ग के लोगों का पुष्प वर्षा के जरिए स्वागत सम्मान करके उनको वाकई में दिली सुकून का एहसास हो रहा है। ब्राह्मण वर्ग के लोगों का हर कोई सम्मान करना पसंद करता है और इसीलिए उन्होंने भी स्वागत करके एक नया संदेश दिया है।
मुस्लिम वर्ग की ओर से पुष्पवर्षा कर सम्मान किए जाने पर संतीष चौधरी ने सपा नेता वसीम चौधरी का आभार जातते हुए कहा कि वसीम चौधरी की अगुवाई में मुस्लिम तबके के लोगों ने परशुराम यात्रा का जिस अंदाज में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया है वह वाकई में काबिले तारीफ है और इटावा के मुस्लिम तबके के लोग हमेशा से ब्राह्मण वर्ग के लोगों का सम्मान अपने अंदाज में करते रहे हैं लेकिन आज जिस ढंग से परशुराम यात्रा पर पुष्प वर्षा कर के स्वागत सम्मान किया गया है।
उससे एक नया संदेश मुस्लिम तबके ने ब्राह्मण वर्ग के लोगों को दिया है। सम्मान एक ऐसा शब्द है जो हर किसी को कहीं ना कहीं दिलों से जोड़ता है और इसीलिए सम्मान की परंपरा हमेशा लगातार बदस्तूर रहनी चाहिए।
इस मौके पर वसीम चौधरी, संतोष चौधरी, दिलीप तिवारी, राघवेंद्र कुमार, फिरोज अली, शमीम अंसारी, जमील अंसारी, अफजल उर्फ बबलू, रहीश, मो तनवीर, कथूरे हनीफ अहमद, जावेद सुलेमान, जुबैर चौधरी, मो अमीर, फरहान मंसूरी, जीशान अली, मुन्ना चौधरी, रफीक पहलवान आदि।
