Hamirpur Suicide: मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था 10 वर्षीय बच्चा, फंदा लगाकर दे दी जान, परिजनों की निकल गई चीख
हमीरपुर में सूना घर पाकर बालक ने फांसी लगा दी जान।
हमीरपुर में 10 वर्षीय बच्चे ने सूना घर पाकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
हमीरपुर, अमृत विचार। अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई कर रहे 10 वर्षीय बालक ने सूना घर पाकर फांसी लगा ली। जिसे परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर ले गए। वहां डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घटकना निवासी ब्रह्मदत्त साहू का दस वर्षीय पुत्र अमन अपने मौसा श्याम साहू निवासी ग्राम चंदपुरवा थाना सुमेरपुर के यहां रहकर पढाई कर रहा था। क्योंकि मृतक के परिजन ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने को लेकर बाहर रहते हैं। रविवार दोपहर जब अमन के मौसा मौसी भूसा लेने खेत चले गए थे, तभी दोपहर में सूना घर पाकर मासूम ने दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब वह लौटे तो देखा कि अमन फंदे पर झूल रहा है।
इस पर तत्काल उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों नै उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल बच्चे द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
