Kannauj News : झाड़ियों में मिला एक किशोरी का शव, विसर्जन के दौरान किशोरियां हो गई थी लापता
कन्नौज में गंगा में डूबी एक किशोरी का झाड़ियों में शव फंसा मिला।
कन्नौज के सखौली गांव मे सामग्री विसर्जन के दौरान गंगा में दो किशोरियां लापता हो गईं थी। तीसरे दिन झाड़ियों में एक किशोरी का शव फंसा मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कन्नौज, अमृत विचार। महादेवी घाट पर गंगा स्नान करते समय लापता दो किशोरियों में से एक का शव तीसरे दिन गंगा नदी के किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
तिर्वा तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव सखौली में श्रीमद् भागवत कथा के समापन बाद शुक्रवार को विसर्जन में मेंहदी घाट पर आई एक महिला व पांच किशोरी गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गई। महिला समेत चार को गोताखोरों व गांव के लोगों ने किसी तरह बचा लिया। दो किशोरी पानी में गायब हो गई। एनडीआरएफ और गोताखोरो का लगातार प्रयास जारी रहा।
रविवार को डूबने की जगह से सौ मीटर की दूरी पर सखौली गांव निवासी किशोरी मुस्कान (12) पुत्री जगदीश का शव गंगा नदी के किनारे दोपहर में झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। जिसे पुलिस ने अपने ने कब्जे में लेकर शव को सील करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मुस्कान का शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अभी तक संजना 13 वर्ष पुत्री कमलेश का शव नहीं मिल सका। अनुमान लगाया जा रहा है कि संजना का शव रात में किसी समय गंगा के गहरे पाने से उतराने के बाद वह गया होगा। इसके बाद भी गोताखोर व एनडीआरएफ की टीम लगातार खोज में जुटी है।
