बरेली: कोरोना का बढ़ रहा प्रकोप... आईसीसीसी होगा सक्रिय, हेल्पलाइन नंबर किया जारी
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में शासन की ओर से लगातार नई गाइडलाइन जारी की जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने में जुटा है। इस क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) को दोबारा सक्रिय किया जाएगा। यहां टीमें तैनात की जाएंगी, जो आरआरटी यानी रैपिड रिस्पांस टीमों की निगरानी करेंगी। वहीं संक्रमितों को तुरंत दवा के साथ उनके संपर्क में भी टीमें रहेंगी।
संक्रमित मरीज को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। कोई भी असुविधा होने पर मरीज या परिजन जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. भानु प्रकाश को 9412556092, सर्विलांस प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम को 8004279529 के साथ ही 0581-2511061 और 0581-2428188 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि कोरोना को लेकर शासनादेश के अनुपालन में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं आईसीसीसी को भी सक्रिय किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
