कोलकाता में आज ममता से मिलेंगे नीतीश कुमार, रणनीति पर होगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की अपनी समकक्ष ममता बनर्जी से सोमवार की दोपहर कोलकाता में मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि नीतीश अपराह्न दो बजे राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ में ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की रणनीति पर बंद कमरे में चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें - तमिलनाडुः रियल एस्टेट कंपनी आयकर विभाग की जांच के दायरे में

ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ पिछले महीने इसी तरह की बैठकें की थीं। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कुमार ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। 

ये भी पढ़ें - गोदावरी के तट पर मृत मिलीं लाखों मछलियां, जांच में जुटा मत्स्य विभाग

संबंधित समाचार