Fatehpur News : तेज आंधी ने उड़ाई बिजली, अंधेरे में डूबे रहे सैकड़ो गांव, ग्रामीण होते रहे परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में तेज आंधी ने बिजली उड़ाई।

फतेहपुर में तेज आंधी ने बिजली उड़ाई। बिजली नहीं आने से सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे रहे। वहीं, ग्रामीण परेशान होते रहे।

फतेहपुर, अमृत विचार। तेज आंधी ने सैकड़ो गांवो की बिजली उड़ाई जिससे सैकड़ो गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नही हुई है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

बीते रविवार को चार बजे तेज आंधी आने से कई जगह पेड़ो की डाल 33 हजार लाइन के ऊपर गिरने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। जिससे बहुआ और दतौली उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। दोनों उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले सैकड़ो गांवो में रात भर अंधेरा छाया रहा। बीते रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोस्टिंग फिर तेज आंधी आने से 33 हजार लाइन ब्रेक डाउन होने से खबर लिखे जाने तक करीब 30 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है।

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ उपकेंद्र और दतौली उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार लाइन में तेज आंधी की वजह से कई पेड़ टूटकर गिर गए। जिससे कई बिजली के खंभे और तार टूट गए,कई इंसुलेटर भी फट गये। जिससे बहुआ उपकेंद्र व दतौली उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित है। जिससे करीब डेढ़ सैकड़ा गांवो की बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है।

दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से बहुआ उपकेंद्र व दतौली को आने वाली 33 हजार की लाइन का खम्भा दरवेशाबाद और बैरमपुर गांव के जंगल टूट गया और बैरमपुर, चक हैबतपुर, सहिली, रावतपुर, दरवेशाबाद के पास करीब एक दर्जन इंसुलेटर फट गए और जगह-जगह बिजली के तार टूट चुके। जिससे बिजली विभाग को करीब लाखों का नुकसान हुआ। बिजली नही मिलने से पूरी रात बहुआ ललौली कस्बा, सिधांव, गौरी,महना, कोण्डार, रामपुर, उरौली, दसौली, महाखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, अजमतपुर, तपनी, गोझ, मुत्तौर, मूसेपुर, गंगाईपार, पखरौली, बरौहां, दतौली, करैहा, कोर्राकनक समेत करीब डेढ़ सैकड़ा गांव के लोग रात भर बेहाल रहे।

लोगों के इन्वर्टर, कूलर, पंखे, सबमर्सिबल सब बिना बिजली के बेकार रहे। जेई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि 33 हजार लाइन में दरवेशाबाद समेत कई गांवों में खंभे, तार और इंसुलेटर फट जाने की वजह से बहुआ और दतौली उपकेंद्र की बिजली बाधित है। कई जगह फाल्ट सही कराए गए और कर्मियों को लगाकर फाल्ट दुरुस्त कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार