ऑस्ट्रेलिया में 28-30 अप्रैल तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

चंडीगढ़। इस साल का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (आईजीएम) 28-30 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित होगा। हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी। वार्षिक अंतरराष्ट्रीय महोत्सव कई वर्षों से नवंबर-दिसंबर के दौरान कुरुक्षेत्र में होता है, लेकिन पिछले कुछ साल से इसका आयोजन विदेशों में भी हो रहा है।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक विधानसभा चुनाव, भाजपा की होगी सत्ता में वापसी: राजीव चंद्रशेखर

सरकार ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘गीता महोत्सव भगवद् गीता के कालातीत ज्ञान का एक भव्य उत्सव है। यह आयोजन सभी क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाता है।’’ इससे पहले मॉरीशस, इंग्लैंड और कनाडा में यह महोत्सव आयोजित हो चुका है। बयान में कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया में आईजीएम 2023 का आयोजन ‘एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया’ (एएचए) और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) कुछ अन्य संगठनों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और वहां महोत्सव की तैयारियों को जायजा लेंगे। वह मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे और दो मई को लौटेंगे। राज्य सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में तीन दिवसीय कार्यक्रम से पहले शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता, गीता पाठ और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें - BBC वृत्तचित्र के प्रदर्शन मामला, कोर्ट में NSUI नेता की याचिका का DU ने किया विरोध

संबंधित समाचार