UP Nikay chunav 2023 : दल भले ही अलग हों, दिल तो एक ही है ना
संत कबीर नगर, अमृत विचार। सोमवार को नगरपालिका खलीलाबाद क्षेत्र के नामांकन केंद्र पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। यहां भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा अपना नामांकन दाखिल करके वापस लौट रहे थे। इसी बीच सपा के एकाएक घोषित प्रत्याशी पवन कुमार उर्फ पप्पू छापड़िया नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दोनों का आमना-सामना हुआ तो भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर वर्मा ने पप्पू छापड़िया का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इसी बीच पत्रकारों ने सवाल पूछ लिया कि पप्पू जी आप किसके साथ हैं, तो उन्होंने कहा कि श्यामसुंदर वर्मा मेरा छोटा भाई है। जहां मेरा भाई कहेगा वहीं रहूंगा। वैसे मैं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित हुआ हूं और अपना नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। सपा प्रत्याशी पप्पू की बातें सुनकर लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
ये भी पढ़ें - वाराणसी: बीएचयू में धरने पर बैठे छात्र, पुलिस कार्रवाई का किया विरोध
