Bareilly: कांग्रेस के भी 12 में से 11 नगर पंचायतों में मुस्लिम उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस को तीन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कोई उम्मीदवार नहीं मिला। पार्टी के मुताबिक इन नगर पंचायतों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दिया जाएगा। उधर, कांग्रेस ने भी काफी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। नगर पंचायतों के 12 में से उसके 11 उम्मीदवार मुस्लिम हैं। चार नगर पालिकाओं में भी तीन उम्मीदवार मुस्लिम बनाए गए हैं।

कांग्रेस ने इस बार नगर पालिका आंवला के अध्यक्ष पद के लिए अमित कुशवाहा, नगर पालिका बहेड़ी के लिए मेहनाज जहां, नगर पालिका नवाबगंज में रेहाना और नगर पंचायत मीरगंज से इलियास अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। नगर पंचायत सिरौली में चमन सकलैनी, नगर पंचायत सेंथल में ईद उल हसन, नगर पंचायत देवरनिया में नाजिम हुसैन, नगर पंचायत शाही में अफसाना बी, नगर पंचायत धौराटांडा में शकील अहमद, नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां में उवैश खां, नगर पंचायत बिशारतगंज में कौनेन अंसारी और नगर पंचायत शेरगढ़ में हिना फरीद को उम्मीदवार घोषित किया है।

पार्षद पद के लिए 46 उम्मीदवार घोषित
कांग्रेस ने मेयर पद के लिए डॉ. केबी त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ पार्षद पद के लिए भी 46 वार्डों में उम्मीदवार घोषित किया है। बाकी वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने की बात कही जा रही है। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि उनके उम्मीदवार नगर निगम के सभी 80 वार्ड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस ने चार नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, 15 में से 12 नगर पंचायतों में भी प्रत्याशी उतारे हैं। फरीदपुर, शीशगढ़ और रिछा में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देंगे---जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव/ जनपद प्रभारी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: CMO के आदेश पर भी नहीं आए डॉक्टर, ओपीडी में मरीज परेशान

संबंधित समाचार