Bareilly: लल्ला गद्दी का रिश्तेदार बताकर सूजा और रॉड से किया हमला, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी क्षेत्र में खुद को लल्ला गद्दी का रिश्तेदार बताकर दोस्त के घर से लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने सूजा से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रेमनगर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी विष्णु कुमार ने बताया कि वह रविवार देर रात दोस्त के घर से लौट रहे थे। चकमहमूद ओल्ड सिटी के पास पीछे से ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर ट्रैक्टर पर सवार आधा दर्जन लोगों ने रॉड और सूजा से हमला कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। जाते समय एक हमलावर ने कहा कि वह लल्ला गद्दी का रिश्तेदार है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। विष्णु के सिर में करीब सूजा से 8 से 10 बार किए गए। मामले में तहरीर दी गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रोजा के पास ब्लाक होने से ट्रेनें प्रभावित, महिला यात्री की हालत बिगड़ी

संबंधित समाचार