बरेली: रोजा के पास ब्लाक होने से ट्रेनें प्रभावित, महिला यात्री की हालत बिगड़ी
कई घंटे देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई दिक्कत
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। रोजा जंक्शन के पास तीन घंटे का ब्लॉक होने से सोमवार को कई ट्रेनें जंक्शन पर देरी से पहुंचीं। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। सफर के दौरान एक बुजुर्ग महिला यात्री तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रोजा जंक्शन के पास तीन घंटे का ब्लाक होने से यात्रियों को परेशानी हुई। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है।वहां पर सोमवार को तीन घंटे का ब्लाक लेकर गर्डर रखवाने का काम कराया गया।
ब्लॉक होने से कई ट्रेनों को बरेली जंक्शन पर रोक दिया गया। कुंभ एक्सप्रेस 10 घंटे, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, दून एक्सप्रेस करीब दस घंटे की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। वहीं, ट्रेन में यात्रा कर रहीं बुजुर्ग उमा देवी की हालत बिगड़ गई। वह परिवार समेत लखनऊ जा रही थीं। जीआरपी ने ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें- बरेली: पूरे विद्यालय का जिम्मा एक शिक्षक पर, कैसे संवरेगा बच्चों का भविष्य
