सहारनपुर में दो पहिया वाहनों की टक्कर में एक की मौत, चार अन्य घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में दो दोपहिया वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि सोमवार की दोपहर बेहट थाना क्षेत्र के कलसिया गांव के समीप एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की टक्कर हो गयी, जिसमें पांच लोग घायल हो गये। 

उन्‍होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मोटरसाइकिल सवार शाकिर (23) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों का उपचार हो रहा है।  

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: चारबाग स्थित माया होटल होगा कुर्क, पुलिस आयुक्त ने जारी किया कुर्की का लिखित आदेश, जानें वजह

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला