UP Board Result 2023 : Mahoba के शुभ चपरा ने पहला और Kanpur Dehat के कुशाग्र पांडे ने UP में पाया दूसरा स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे ने यूपी में दूसरा स्थान किया ग्रहण।

up board result 2023 यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे ने यूपी में दूसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं, मंगलपुर के कुशाग्र पांडे के 97.83 फीसद अंक आए। बेटे के यूपी में दूसरा स्थान देख परिजनों के खुशी के आंसू छलक आए। वहीं, महाेबा के शुभ चपरा ने दूसरा स्थान ग्रहण किया।

कानपुर टीम, अमृत विचार। यूपी में दूसरे नंबर में कानपुर देहात के मंगलपुर के आर्य भट्ट विद्या मंदिर के कुशाग्र पांडे 97.83 फीसद अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, उन्नाव की गंगा नगर शुक्लागंज स्थित गंगा प्रसाद माते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की आस्था मिश्रा 97.33 फीसद लाकर पांचवे स्थान पर रहीं। वहीं, कानपुर नगर के महारसी इंटर कॉलेज की अंशिका दीक्षित 97.33 फीसद अंक लाकर पांचवे स्थान पर रहीं। ऐसे ही कानपुर नगर के महारसी इंटर कॉलेज के अंकुश 97.17 फीसद अंक लाकर छठें स्थान पर रहे। वहीं, इटावा की शिवाजी इंटर कॉलेज की शगुन प्रजापति 97.17 फीसद अंक लाकर छठें स्थान पर रही। ऐसे ही फतेहपुर की दिव्यांशी अवस्थी 97.17 फीसद अंक लाकर छठें स्थान पर रहीं है। 

Kushagra Awasthi (1)

यूपी में दूसरा स्थान लाने वाले कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे। 

कानपुर देहात

टॉपर्स कुशग्र पांडे को माला पहनाकर सम्मान करते शिक्षक।

बांदा। हाईस्कूल में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की अंतरा और प्रोफेसर दीनानाथ पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कॉलेज की अंचल ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से किया जिला टॉप तो वही सरस्वती बालिका इण्टर कॉलेज की अनुराधा गुप्ता 96.40 प्रतिशत अंक पाकर बनी जिला टॉपर।

एसवीएमएस चरखारी का छात्र  इंटर की परीक्षा में यूपी टॉप

महोबा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी जनपद महोबा के छात्र शुभ चपरा पुत्र सुरेंद्र चपरा ने 97.80% अंक पाकर उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। बेटे की इस कामयाबी से माता पिता खासे गदगद है। पिता पुरानी तहसील चौराहे के पास रंग पेंट की दुकान किए हुए हैं। बेटे को सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी में शिक्षा दिलाई, जिसने आज यूपी टॉप करके जिले का नाम रोशन कर दिया है। शुभ चपरा आईएएस बनकर समाज सेवा करना चाहता है। उसका कहना है कि अब वह स्नातक करने के बाद आईएएस की तैयारी करेगा। उसके यहां बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हुआ और शाम तक जारी रहा। एमएलसी एवं सरस्वती विद्या मंदिर के पूर्व प्रबंधक जितेंद्र सिंह सेंगर ने भी छात्र की कामयाबी पर उसे बधाई दी।

कन्नौज। जनपद कन्नौज में हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.78 प्रतिशत तो इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 79.55 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिर्वा के छात्र दिव्य सिंह ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम तो प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट में इसी विद्यालय के पीयूष तोमर ने 96.80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम तो प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

उन्नाव में हाईस्कूल में आस्था ने प्रदेश में 5वां और इंटर में अभिषेक ने पाया 8वां स्थान

उन्नाव। उन्नाव के शुक्लागंज के गंगा नगर स्थित गंगा प्रसाद महते सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाइस्कूल में पढ़ने वाली बिंदा नगर निवासी दात्रा आस्था मिश्रा ने 97.33 फीसद अंक प्राप्त कर प्रदेश में 5वां और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। आस्था के अच्छे अंक आने पर स्कूल के प्रधानाचार्य और उनकी मां गुड्डन मिश्रा ने उनका मुंह मीठा कराया। आस्था ने अपने सफलता का श्रेय अपने पिता संजय मिश्रा और गुरुजनों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आइएएस बनना चाहती हैं। उनका बड़ा भाई शशांक मिश्रा बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। वहीं गोपीनाथ पुरम में इंटर के ऋषि नगर निवासी अभिषेक निगम ने 96 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने इंजीनियर बनने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मां प्रतिमा और पिता प्रशांत निगम के अलावा गुरुजनों को दिया है।

उन्नाव रिजल्ट

प्रदेश में 8वां स्थान प्राप्त करने वाला इंटर का छात्र अभिषेक निगम का मुंह मीठा करती माँ।

उन्नाव (1)

विजयी मुद्रा का चिन्ह दिखाती प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त करने वाली हाईस्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा।

 

संबंधित समाचार