CM Yogi Adityanath को धमकी देने वाला आरोपी Kanpur से गिरफ्तार, बोला- गर्लफैंड के पिता को फंसाने की थी साजिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला आरोपी कानपुर से गिरफ्तार।

सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन कर धमकी देने वाले आरोपी आमीन को कानपुर की बाबूपुरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गर्लफैंड के पिता को फंसाने की साजिश के तहत फोन कर धमकी देने की बात कबूली।

कानपुर, अमृत विचार। प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका के पिता का मोबाइल चुरा कर मुख्यमंत्री को धमकी दे डाली। आरोपी युवक ने प्रेमिका के पिता के मोबाइल से डायल 112 पर काल मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। धमकी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में बाबूपुरवा से आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व सिम बरामद किया।

Kanpur Police

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र के बेगमपुरवा निवासी आमीन उर्फ छोटू  का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने विरोध किया। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर आमीन को फंसाने की ठान ली। आरोपी आमीन ने मंगलवार को प्रेमिका के पिता के मोबाइल नंबर से डायल 112 पर फोन करके प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी।

मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला हाईप्रोफाइल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। सर्विलांस टीम के द्वारा मोबाइल फोन की लोकेशन पता की गई, तो लोकेशन बाबूपुरवा थानाक्षेत्र की मिली। आनन-फानन मौके पर पहुंची बाबूपुरवा पुलिस ने आरोपी आमीन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रेमिका के पिता को फंसाने के लिए 10 दिन पहले प्रेमिका के घर से उसके पिता का मोबाइल फोन चुराया था।

एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी के पास से घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल व सिम बरामद कर लिया गया है। आरोपी आमीन के खिलाफ तीन मुकदमें पंजीकृत किए गए है, जिसमें एक मुकदमा प्रेमिका के पिता की ओर से बेटी को प्रताड़ित करने का, दूसरा मुकदमा प्रेमिका के पिता का मोबाइल चुराने व तीसरा मुकदमा डायल 112 पर भ्रामक सूचना देने व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

संबंधित समाचार