UP Board की बड़ी लापरवाही: 94 फीसदी मिले अंक फिर भी फेल हुई छात्रा, सीएम से लगाई जांच की गुहार
अमेठी। यूपी बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रिजल्ट में बोर्ड कर्मचारियों की लापरवाही से हाईस्कूल की छात्रा का भविष्य दांव पर लगा गया है। ऑफिशियल गलती के कारण 94 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्रा फेल हो गई। छात्रा ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाकर जांच कर न्याय की मांग की है।
मंगलवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें अमेठी कस्बे के श्री शिव प्रताप इंटर कालेज में हाईस्कूल की छात्रा भावना वर्मा 94 प्रतिशत अंक पाकर फेल गई। यूपी बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में 402 नंबर प्राप्त हुए जबकि प्रेक्टिकल के 180 अंकों की जगह सिंर्फ 18 अंक ही जोड़े गए।अगर छात्रा के 180 अंक जुड़ता तो छात्रा का नंबर 564 अंक होते जो 94 प्रतिशत हुए।
यूपी बोर्ड की लापरवाही से छात्रा बेहद परेशान और मायूस है। छात्रा ने कहा कि मेरी थ्योरी और प्रेक्टिकल दो पेपर बहुत अच्छे गए थे लेकिन मेरे रिजल्ट में प्रेक्टिकल का नंबर जोड़ा नही गया है। जिसमे हमे मौके पर 30 नंबर मिला था। लेकिन रिजल्ट आने पर उसमें मात्र तीन नंबर ही जोड़े गए है।वही छात्रा ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाकर अंक बढ़वाने की मांग की है।
पूरे मामले पर प्रिंसिपल नवल किशोर ने कहा कि विद्यालय से छात्रा को प्रैक्टिकल में हर विषय में 30 नंबर दिए गए थे लेकिन किसी त्रुटिवश 30 नंबर की जगह तीन नंबर चढ़े हैं। छात्रा के सभी विषयों में अंक अच्छे थे। लेकिन प्रेक्टिकल का नंबर उसमें नहीं जुड़ने से छात्रा का रिजल्ट फेल आया है। कई छात्र ऐसे हैं जिनके साथ ऐसा हुआ है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रौनाही थाना क्षेत्र में ' NH 27 ' बना यमराज! दो माह के दौरान हुए हादसों में गईं 12 लोगों की जान
