अयोध्या: रौनाही थाना क्षेत्र में ' NH 27 ' बना यमराज! दो माह के दौरान हुए हादसों में गईं 12 लोगों की जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल, अयोध्या। अधिक रफ्तार और गलत ओवर टेकिंग में दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन चालकों के लिए रौनाही थाना क्षेत्र में हाइवे एनएच 27 पिछले दो महीने में यमराज साबित हुआ है। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर पंजीकृत सड़क दुर्घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। अब तक 12 से ज्यादा की जान जा चुकी है। इतना ही नहीं तमाम कवायद के बाद भी हादसे नहीं रुक रहे हैं। सोमवार शाम ही दो हादसे हुए। 
 
पूर्वी नगर सीमा पूरा काशीनाथ और पश्चिमी सीमा लोहियापुल के बीच थाना क्षेत्र में माह फरवरी और मार्च सड़क दुर्घटनाओं के नाम रहा। यह दुर्घटनाएं गलत दिशा में यातायात या फिर नींद में आकर तेज रफ्तार को लेकर सामने आईं हैं। 

वहीं जल्दबाजी में की जाने वाली ओवरटेकिंग भी घटना का प्रमुख कारण है। जिसे लेकर न कभी पुलिस गंभीर रही है न कभी एनएचआई। लोगों कि आरोप है कि हाइवे पुलिस केवल लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली खोजती नजर आती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभागों द्वारा सतर्कता नहीं बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि रोजाना कई प्वाइंट्स पर होने वाले हादसों को चिन्हित किया जाना चाहिए। 

थाना प्रभारी के बोल - 
थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया पिछले दो महीने में कुल 9 घटनाएं सामने आयी है। जिनमे 12 लोगों की जान गई है। एनएचआई के संकेतकों की कमी और अवैध कट कई घटनाओं में अहम कारण रहे है। इन्हें लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा : पति-पत्नी और किशोर की हत्या के दोषी को सुनाई गई उम्र कैद की सजा

संबंधित समाचार