UP Board Result 2023: वाराणसी के शुभम को मिली आल यूपी में 9वीं  रैंक, इंजीनियर बनना है सपना  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले में 9 रैंक पाने वाले शुभम कुशवाहा ने 12 वीं की परीक्षा में 94 % अंक पाकर जिले का मान बढ़ाया है। लंका के रहने वाले शुभम के पिता उपेंद्र कुमार कुशवाहा स्क्रीन प्रिंटिंग का काम करते हैं और मां सीमा देवी गृहिणी तथा बहन चित्रांशी 9 वीं की छात्रा है।

शुभम ने बताया कि वो घर पर नियमित पांच घंटे पढ़ाई करता है । शुभम का इंजीनियर बनने का सपना है,  जिसके बाद माता पिता की सेवा उद्देश्य है। शुभम एसडीएस इंटर कालेज लंका का छात्र है जहां के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने शुभम को बधाई दी । सामान्य परिवार में पढ़ने वाले शुभम के रिजल्ट के बाद घर में खुशी का माहौल रहा।


ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को CM योगी ने दी बधाई, होंगे सम्मानित
   

संबंधित समाचार