UP Board Result 2023: इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्रों का रहा दबदबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रिंसी उपाध्याय हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में आशीष कसौंधन  जिले के टॉपर बने

अमृत विचार,बलरामपुर। माध्यमिक ‌शिक्षा परिषद ने मंगलवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम की घोषणा को लेकर परीक्षार्थियों मेंं उत्सुकता बनी रही। दोपहर बाद घोषित परिणाम में हाईस्कूल में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसी उपाध्याय ने 95.67 प्रतिशत अंक व इंटरमीडिएट में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के आशीष कुमार कसौंधन ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। 

हाईस्कूल में 90.75 प्रतिशत व इंटरमी‌डिएट में 77.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार जिले के 34006 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल के 20475 परीक्षार्थियों में से 19 हजार 293 ने परीक्षा दी। इसमें से 17 हजार 509 ने परीक्षा पास की। कुल 90.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट में 13531 परीक्षार्थियों में से 13043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से 10050 छात्रों ने परीक्षा पास की। इंटरमीडिएट में कुल 77.05 प्रतिशत बच्चों ने परीक्षा में कामयाबी हासिल की है।

हाईस्कूल में 600 में 574 अंक लाकर ‌प्रिंसी उपाध्याय ने टॉप किया। वहीं 572 अंक पाकर बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के ही आनंद मिश्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।,हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के पंकज कश्यप, बलरामपुर सिटी मांटेसरी के अमन गुप्ता व स्कालर्स एकेडमी उतरौला की सिफा भट्ट ने 568 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

ये भी पढ़ें - UP Board Result 2023: हाईस्कूल में अश्विनी और इंटरमीडिएट में अर्चिता ने किया जिला टॉप
  

संबंधित समाचार