संभल: साहब मुझे गोली मत मारना... पोस्टर लहराकर गैंगस्टर ने थाने में किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। बड़े माफिया पर सरकार की सख्त कार्रवाई देख छोटे अपराधी भी दहशत में हैं। महीनों ने फरार गैंगस्टर का आरोपी पशु तस्कर मंगलवार को पोस्टर लहराते हुए गोली न मारने की गुहार लगाकर थाने में आत्मसमर्पण करने पहुंचा। अपराधी के पोस्टर लहराकर आत्मसमर्पण करने की घटना जनपद के थाना हयातनगर की है।

मंगलवार सुबह हयातनगर थाने में पुलिसकर्मी रोजमर्रा के काम में व्यस्त थे। तभी एक व्यक्ति डरा-सहमा सा थाने में दाखिल हुआ। इस व्यक्ति ने दोनों हाथों से सीने पर एक पोस्टर पकड़ा हुआ था। इसमें लिखा था साहब मुझे गोली मत मारना, मैं गैंगस्टर का अपराधी हूं। मुझे गिरफ्तार कर लो। पोस्टर देख पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी करम सिंह पाल ने पूछताछ की तो इस व्यक्ति ने अपना नाम जाबुल निवासी गांव हैबतपुर बताया। नाम सुनते ही पुलिस सारा माजरा समझ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जाबुल गोकशी व गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उसके घर दबिश दी, मगर वह पकड़ में नहीं आया। मंगलवार को जाबुल ने खुद ही थाने में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है।

ये भी पढे़ं- संभल: प्रेमिका की शादी के दिन किया अपने शव का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार