प्रयागराज: अतीक के दफ्तर में फिर पहुंची पुलिस, कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाइस्ता की तलाश में अशरफ की ससुराल पहुंची टीम

प्रयागराज, अमृत विचार। सोमवार को अतीक के चकिया स्थित दफ्तर पर हर तरफ खून के छींटे मिले और खून से सने कपड़ो के साथ एक चाकू मिला था। वही मंगलवार को दुर्गंध आने की बात से हड़कंप मच गया। दुर्गन्ध आने के बाद एक बार फिर पुलिस पहुंची। छत से लेकर नीचे तक उच्च अधिकारी दुर्गन्ध का सोर्स तलाशते हुए नजर आए। हलांकि दफ्तर में कुछ नही मिला है। इस बीच शाइस्ता की तलाश में अशरफ के ससुराल हटुवा में पुलिस ने छापेमारी की है।

इस बीच अतीक अहमद के कार्यालय से खून मिलने के मामले में 3-4 ऑटो ड्राइवर और 2 ड्रग एडिक्ट से पुलिस पूछताछ कर रही है। कुछ दिन पहले दो ड्रग एडिक्ट इस कार्यालय में शाम के वक्त बैठे देखे गए थे। खाली प्लाट देखकर ऑटो ड्राइवर भी अंदर खाना-पीना करते थे। फिलहाल अतीक अहमद के पूरे दफ्तर को नो एंट्री जोन में पुलिस तब्दील करने वाली है।


वर्जन-
कल शाम तक फॉरेंसिक रिपोर्ट आ सकती है। उनका कहना है कि हमने सीसीटीवी फुटेज देखा लेकिन अब तक ऑफिस के अंदर कोई हलचल नजर नहीं आई और कार्यालय में दुर्गंध आने की सूचना पर हम यहां आए थे, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं देखा। 
-प्रयागराज एसीपी सत्येंद्र तिवारी

ये भी पढ़ें - 

संबंधित समाचार