कार्रवाई : सुशांत गोल्फ सिटी में भवन व रो-हाउस सील
अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अभियान चलाकर व्यवसायिक भवन व रो-हाउस सील किए। जो प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कराया जा रहा था।
मंगलवार को जोन-2, सुशांत गोल्फ सिटी थाना अंतर्गत अभियान चलाया गया। जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि नीलमथा में चन्द्रकेश कुमार द्वारा 1250 वर्गफिट में व्यवसायिक भवन का गलत तरह से निर्माण किया जा रहा था। इसके अलावा हरमिन्दर सिंह सरदार व आशीष सिंह द्वारा तेलीबाग के सुभानीखेड़ा में पांच हजार वर्गफिट में काॅम्पलेक्स बनाया जा रहा था। बिजनौर थानाक्षेत्र में शारदा नगर विस्तार स्थित रायल सिटी पार्ट-2 में संजय मिश्रा व अन्य द्वारा तीन रो-हाउस बिना मानचित्र के बनाए जा रहे थे। इसके अतिरिक्त राकेश बहुगुणा, पंकज अग्रवाल व शाहिद जमाल द्वारा मोहनलालगंज में लगभग 15,600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित 43 भवनों में फिनिशिंग आदि का कार्य कराया जा रहा था। यह सभी निर्माणाधीन भवन टीम ने पुलिस बल के साथ सील कर दिए।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: मंडलायुक्त ने LDA में की समीक्षा, कहा - सील भवनों में हुआ निर्माण, तो जोनल ऑफिसर होंगे जिम्मेदार
