रामपुर: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में नागेश्वर और खुशी जिला टॉपर, इंटर में हरप्रीत अव्वल
रामपुर, अमृत विचार। यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे घोषित हो गया। हाईस्कूल में रेनबो इंटर कॉलेज चंदुपुरा सीकमपुर के नागेश्वर चौहान और खुशी दिवाकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में एसआरएम इंटर कॉलेज रौरा कलां मिल के हरप्रीत सिंह ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान पाया है।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट आउट होने से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की दिल की धड़कनें बढ़ी रहीं। मंगलवार को दोपहर रिजल्ट आउट होने के बाद छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की साइट पर रिजल्ट देखा। जिले के टॉप टेन में हाईस्कूल में चंदूपुरा सीकमपुर मिलक के रेनबो इंटर कालेज के नागेश्वर चौहान और इसी कालेज की खुशी दिवाकर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जबकि, इंटरमीडिएट में एसआरएम इंटर कालेज रौरा कलां के हरप्रीत सिंह ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट के लिए सुबह से इंतजार था इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय समेत तमाम स्कूल कालेज में रिजल्ट यूपी बोर्ड की साइट पर देखा गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं में जोश रहा और जैसे ही टॉप टेन में छात्र-छात्राओं ने अपने नाम देखे वे खुशी से झूम उठे। कालेज के प्रधानाचार्यो समेत माता-पिता को मिठाई खिलाई और विक्ट्री का निशान बनाकर खुशी जताई।
हाईस्कूल के टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राएं
रैंक- नाम- अंक- प्रतिशत- स्कूल का नाम
1- नागेश्वर चौहान- 570/600-95- रेनबो इंटर कालेज चंदूपुरा सीकमपुर रामपुर
1- खुशी दिवाकर- 570/600-95- रेनबो इंटर कालेज चंदूपुरा सीकमपुर रामपुर
2- मोहित कुमार- 567/600-94.50- आदर्श कृषक इंटर कालेज किरा
2- अंश पांडेय- 567/600-94.50- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
3- राजवीर- 566/600-94.33- बिहारी लाल इंटर कालेज खंडिया सैदनगर
4- आयुष कुमार- 563/600-93.83- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
5- शैलेश कुमार- 562/600-93.67- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
6- अर्ची- 560/600-93.33- बाल विद्या इंटर कालेज महमूदपुर
7- विकास कुमार- 559/600-93.17- आदर्श कृषक इंटर कालेज किरा
7- शिवम सिंह- 559/600-93.17- बादशाह सिंह बीवीएम एचएसएस करैथी शाहबाद
8- विशाल दिवाकर- 558/600-93.00- मनोरमा एचएसएस शाहबाद
9- दीपाली पाल- 557/600-92.83- विद्या मंदिर गर्ल्स इंटर कालेज रामपुर
10- अरुण कुमार- 556/600-92.67- सामांत श्री एचएसएस घारमपुर
इंटरमीडिएट के टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राएं-
रैंक- नाम- अंक- प्रतिशत- स्कूल का नाम
1- हरप्रीत सिंह- 477/500-95.40- एसआरएम इंटर कालेज रौरा कलां मिलक
2- हरेंद्र- 472/500-94.40- एसआरएम इंटर कालेज रौरा कलां मिलक
3- रजत सक्सेना- 467/500-93.40- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
4- देवकरन गौतम- 464/500-92.80- आरएसएम इंटर कालेज चंदूपुरा सीकमपुर टांडा
5- पवन यादव- 459/500-91.80- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
6- मोहम्मद जुबैर- 456/500-91.20- आरपी सिंह इंटर कालेज जाहिदपुर
7- प्रवेंद्र कुमार- 455/500-91.00- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
7- राज कुमार- 455/500-91.00- सरस्वती विद्या मंदिर मिलक
7- मंतशा- 455/500- 91.00- डीवी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज भैंसोड़ी
8- फायजा- 454/500-90.80- कलावती कन्या इंटर कालेज धनेली उत्तरी मिलक
8- परित कुमार सिंह- 454/500-90.80- रेनबो इंटर कालेज चंदूपुरा सीकमपुर टांडा
9- सुदर्शन पटेल- 453/500-90.60- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक
10- अजमी- 450/500-90.00- हसरत इंटर कालेज खौद रामपुर
10- श्रीद्धि गुप्ता- 450/500-90.00- श्री डालचंद शर्मा इंटर कालेज धुरियाई रामपुर
ये भी पढे़ं- यूपी बोर्ड परीक्षा में मंडल के पहले पायदान पर रामपुर, प्रदेश में मिला चौथा स्थान
