गोंडा में शौच के लिए गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में हुई वारदात
अमृत विचार, गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के बचाई पुर गांव के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक की मंगलवार की देर शाम चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई युवक की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और वारदात की छानबीन में जुट गई है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव के मजरा चैनवा पुर का रहने वाला सद्दाम मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे गोंडा मुख्यालय से वापस लौटा था और गांव के बाहर शौच के लिए गया था। इसी बीच अज्ञात हत्यारों ने चाकू से गोदकर सद्दाम की हत्या कर दी और फरार हो गए। उसकी चीख सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना धानेपुर पुलिस को दी गई तो थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों का कहना है कि मृतक सद्दाम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह बेहद सीधे किस्म का था। ऐसे में उसकी हत्या किसने की यह बड़ा सवाल है। एसओ ब्रन्हानंद सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और वारदात की छानबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें - कार्रवाई : सुशांत गोल्फ सिटी में भवन व रो-हाउस सील
