भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुयोग्य कार्यकर्ता,भारी मतो से जितायें : CM योगी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर पहले कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके थे अब स्मार्ट सिटी का रूप ले रहे हैं

अमृत विचार, लखनऊ। लखनऊ से भाजपा महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पश्चिम विधानसभा बुद्धेश्वर चौराहे पर सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहां भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रतिभाशाली व सुयोग्य कार्यकर्ता हैं महापौर प्रत्याशी व उनकी मेजोरिटी के बोर्ड का गठन हो ,लखनऊ स्मार्ट सिटी के मतदाताओं से विशेष रूप से अपील करने आया हूं। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव देश का सबसे बड़ा नगर निकाय चुनाव है ,6 करोड़ से अधिक की आबादी इस चुनाव से जुड़ी है। इसलिए यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि विकास का जो पैसा केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आता है उसको जमीनी स्तर पर पहुंचाने का कार्य नगर निकाय संस्था की ओर से होता है।

पहले जो व्यापारी गुंडा टैक्स देता था अब पीएम स्व निधि योजना से उसको सब्सिडी दी जा रही है। लखनऊ के अंदर 80000 वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिला। निराश्रित महिलाओं , वृद्ध जनों , दिव्यांग जनों को पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1390 करोड़ की योजनाओं का कार्य लखनऊ में हो रहा है। भारत मिशन के तहत 17623 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण हुआ। जो शहर पहले कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके थे अब स्मार्ट सिटी का रूप ले रहे हैं। ये जो परिवर्तन है यह एक बदलती तस्वीर और दूसरी और गरीब को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा पिछले 6 वर्ष में 54 लाख गरीबों को आवास, 2 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय, एक करोड़ 75 लाख लोगों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस के सिलेंडर और होली और दीपावली में फ्री के गैस के सिलेंडर मिलने वाले है। एक करोड़ 55 लाख परिवारों को विद्युत के निशुल्क कनेक्शन दिए गए। पहले बिजली आती नहीं थी अब बिजली जाती नहीं है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेस, गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास को और आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर लखनऊ महापौर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल,सांसद कौशल किशोर कैबिनेट मंत्री लखनऊ प्रभारी सुरेश खन्ना ,लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ,विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह , विधायक जय देवी, युवा नेता नीरज सिंह पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें -पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 
  

संबंधित समाचार