आगरा: यमुना की गंदगी में पले कीड़े बिगाड़ रहे ताज की खूबसूरती, काला हो रहा है सफेद संगमरमर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध स्मारक ताजमहल कुछ दिनों में बदसूरत नजर आने लगे तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। ताजमहल के सफेद संगमरमर में काले और हरे धब्बे दिखने लगे हैं। ताजमहल देखने आने वाले टूरिस्ट भी इस बात को नोटिस कर रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा एक ख़ास कीड़े की वजह से हो रहा है, जो यमुना नदी में बढ़े प्रदूषण और गंदगी से पनप रहा है। गंदगी में पलने वाले कीड़े ताजमहल के ऊपर चलते रहते हैं, इसके चलते सफेद संगमरमर पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। कुछ समय तक अगर इसको लेकर कोई उपाय नहीं किया गया तो पूरा ताजमहल दूर से देखने पर काला नजर आएगा। 

बताया जा रहा है कि गोल्डी काइरोनोमस नाम का एक कीट यमुना नदी में पाया जाता है। इसकी तादात बहुतायत में पानी में मौजूद है। इस कीड़े ने ताजमहल की इमारत में अपना घर बना लिया है। जहाँ से ये सफेद संगमरमर पर दिन-रात चलते रहते हैं। और पूरे ताजमहल को काले धब्बों से पाट रहे हैं। हालांकि कुछ वर्ष पहले जिला प्रशासन ने यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए एक कमेटी बनाई थी, लेकिन उसके कामों का कोई ख़ास असर नहीं दिखा है। वहीं दुनिया भर से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक ताजमहल की बदरंग तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।   

ये भी पढ़ें - Ganga Saptami 2023: कब है गंगा सप्तमी? नोट कर लें विधि, मुहूर्त और सावधानियां
  

संबंधित समाचार