Auraiya Crime : पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, नौ करोड़ की चरस बरामद, यहां सप्लाई करने की बात कबूली…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस ने चरस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा।

औरैया में पुलिस ने नौ करोड़ की चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब बस की डिग्गी चेक की तो उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई।

औरैया, अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बीती रात्रि आगरा एक्सप्रेस-वे होते हुए बिधूना की ओर से एक बस की डिग्गी में चरस रखे होने की सूचना दी गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए भटौरा मोड के पास तीन लोगों को संदिग्ध हाल में देखा। पुलिस ने जब बस की डिग्गी चेक की तो उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से 23 बंडल चरस वजन करीब 23 किलो ग्राम बरामद हुई है। बरामद चरस की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – 

1. दामोदर प्रसाद पुत्र परसादी लाल उम्र करीब 43 वर्ष नि0 डोकेली थाना मठसेना जनपद फिराजाबाद 
2. चालक कान्छा मान तामाड पुत्र इन्द्र बहादुर उम्र करीब 35 वर्ष नि0 ककनी गाउपालिका थाना ककनी जिला नुवाकोट नेपाल 
3. सुजन डकाल पुत्र मेक बहादुर उम्र करीब 27 वर्ष नि0 रोहिनी थाना सिदपाल जिला केकरे नेपाल 

बरामदगी – 

1.  23 अदद वन्डल चरस वजन करीब 23 किलो ग्राम 
2.  1250 रुपेय भारतीय करेंसी 
3.  8000 रुपय नेपाली करेंसी 
4  तीन अदद मोबाइल 
5. तीन अदद पर्स 
6.  आधार कार्ड ATM कार्ड ड्राईवरी लाईसेंस 

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. प्रथम टीम थाना बिधूना कोतवाली - उ0नि0 मुनीश कुमार, उ0नि मुकेश कुमार, उ0नि0 अभय प्रताप, हे0का0  अजय कुमार, का0 विष्णु, का0 अनिल कुमार, का0 पुष्पेन्द्र , का0 मुकेश कुमार

2.  द्वितीय टीम- क्षेत्राधिकारी बिधूना की क्राइम टीम- उ0नि0 प्रशान्त, हे0का0 सिद्धार्थ शुक्ला

संबंधित समाचार