बलिया: परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, परिजनों का बुरा हाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। मंगलवार को यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी हुए थे। नतीजों में असफल रहने पर जिले में इंटरमीडिएट के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मां अम्बा कालोनी में मंगलवार की रात भुइली गांव निवासी मनोज पांडेय के पुत्र अजय पांडेय ने सुसाइड कर लिया। 

अजय इंटरमीडिएट का छात्र था और वह शहर के बेदुआ मोहल्ले में मां अम्बा कालोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को इंटर का परीक्षाफल आया था, जिसमें अजय फेल हो गया था। इससे आहत होकर अजय रात में कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों का फोन न उठाने पर बगल के लोगों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अजय पांडेय का शव फंदे से लटका मिला। नौवजान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां व छोटी बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। परिजनों ने कहा कि परीक्षा में सफल न होने से अजय काफी आहत था।  

ये भी पढ़ें - आजमगढ़: ऑटो चालक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार