भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, बोले - अखिलेश ने विकास किया नहीं, तो दिखाई कहां देगा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली , अमृत विचार। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में विकास तो हुआ नही तो उन्हें विकास कैसे दिखेगा। बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन करने रायबरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि उनके समय में विकास हुआ नहीं इसलिए उन्हें विकास नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर से लेकर गांव तक विकास किया है। उन्होंने प्रत्याशी चयन पर भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश जी अपना कुनबा संभालें, हम प्रत्याशियों के चयन कार्यकर्ता स्तर तक से करते हैं। दरअसल अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि स्मार्ट सिटी की बात करने वाली भाजपा के राज में नालियां तक टूटी हैं। अयोध्या में हुए भ्रष्टाचार पर उंगलियां उठ रही हैं। शाहजहांपुर में भाजपा को प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। बड़े शहरों में जितनी भी समस्याएं हैं, उन्ही की देन है। भूपेंद्र चौधरी इन्हीं आरोपों का जवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : पति के प्रचार में पत्नी उतरी मैदान में

संबंधित समाचार