अलीगढ़: AMU में हुई चाकूबाजी, चार छात्र जख्मी
अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मंगलवार दोपहर को जमकर चाकूबाजी हुई। क्लास कर हॉस्टल जा रहे चार छात्रों पर एक हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। जबकि आरोपी पुलिस हिरासत में है।
प्रॉक्टोरियल टीम के मुताबिक बीए के छात्र तारिक हुसैन, रिजवान, आदिल खान एवं इरफान मंगलवार दोपहर एसएस हॉल नार्थ से भूगोल विभाग जा रहे थे। जैसे ही वह चारों भूगोल विभाग के पास पहुंचे तभी वहां से गुजर रहे आरोपी पूर्व छात्र हारून खान ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें चारों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पूर्व छात्र हारून खान को दबोच लिया और थाने में उससे पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई को अमल में लाया गया।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : घर पहुंचकर एबुंलेंस कर रही पशुओं का मुफ्त इलाज
