अयोध्या : विकास योजनाओं के लिए 19.50 करोड़ अनुमोदित
अयोध्या, अमृत विचार। तारुन विकासखंड के सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की वित्तीय वर्ष 2023-24 की बैठक ब्लाक प्रमुख सुशीला वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र की विकास योजनाओं के 19.50 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। जिसमें क्षेत्र पंचायत वित्त आयोग के सापेक्ष 3 करोड़ की कार्ययोजना व ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 16.50 करोड़ रुपये शामिल है।
खंड विकास अधिकारी रशीष कुमार गुप्ता ने बैठक में जल संरक्षण व निकासी, परिषदीय विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में प्रस्तावित चार आंगनबाड़ी केंद्रों नसरतपुर, परमानंदपुर, गरौली (राजीरा),रामदासपुर के रूप में विकसित करने समेत कई प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने सभी ग्राम पंचायतों की कार्ययोजनाओं को लेकर उसे पूरा करने के लिए अपनी प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम का संचालन एडीओ सहकारिता अमित कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा, राजकुमार पाण्डेय, जिपं सदस्य हरिश्चन्द्र निषाद, बीडीओ उमेश कुमार कौशल, एडीओ पंचायत उमाशंकर सिंह, एडीओ सुरेश कुमार, मनीष कुमार, जितेन्द्र कुमार, लेखाकार मुहम्मद अतहर सिद्दीकी, शीला देवी, अखिलेश कुमारी, मिथिलेश, सरिता, सीमा, संगीता, राधिका, जगपती, सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
कई प्रधानों ने किया बहिष्कार
क्षेत्र पंचायत की बैठक में पहुंचे कई प्रधानों ने बैठक भत्ता नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा और बैठक का बहिष्कार किया। प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश सिंह कक्कू ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई है कि प्रधानों को 1000 रुपये मीटिंग का भत्ता दिया जाएगा, लेकिन 2 साल से एक बार भी भत्ता नहीं मिला है। बहिष्कार में कृपाशंकर गिरी, राजेश तिवारी, विश्वास सिंह, अजय यादव विनोद सिंह, धनंजय सिंह, अनिल कुमार, रामचंद्र सहित कई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : विवाहिता ने बताई प्रताड़ना की दर्दनाक कहानी, पति व ससुर के खिलाफ केस दर्ज
