बरेली: स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के 50 प्रतिशत ही भरे गए फार्म
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के साथ स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के फार्म भरे जा रहे हैं। 10 दिनों में अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत परीक्षा फार्म ही भरे जा चुके हैं। परीक्षा फार्म भरने के लिए अब सिर्फ चार दिन बचे हैं। ऐसे में काफी संख्या में छात्र फार्म भरने से वंचित रह सकते हैं। यही वजह है कि छात्र परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा रहे हैं।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम 5 बजे तक एमए, एमएससी और एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के अब तक 17073 परीक्षा फार्म भरे गए हैं। इसमें एमए में 11628, एमएससी में 3698 और एमकॉम में 1518 फार्म भरे गए हैं। इसके अलावा एमएससी गृह विज्ञान में 214 और बायोटेक्नोलॉजी में 15 फार्म भरे गए हैं। वहीं स्नातकाेत्तर प्रथम सेमेस्टर में 34426 छात्रों ने प्रवेश लिया था।
फार्म जमा करने में हो जा रही है शाम
वहीं मुख्य परीक्षा के फार्म भरने की तिथि एक दिन पहले बढ़ा दी गई है। छात्रों को 6 मई तक भरे हुए परीक्षा फार्म महाविद्यालय में जमा करने हैं लेकिन बरेली कॉलेज में व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं को परीक्षा फार्म जमा करने में काफी दिक्कत हो रही है। संस्थागत परीक्षा फार्म सुबह 11 से दोपहर 2 बजे और व्यक्तिगत परीक्षा फार्म दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक जमा किए जा रहे हैं लेकिन कई बार देर शाम तक फार्म जमा होते हैं।
बरेली कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में आते हैं, इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। बरेली कॉलेज प्रशासन इस समस्या का हल खोज रहा है लेकिन सुबह के वक्त संस्थागत परीक्षा फार्म जमा किए जाते हैं, इसकी वजह से फार्म जमा करने वाले बाबू भी दिन में फार्म जमा करने से कतरा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly: टक्कर मारने के बाद दोबारा छात्रा पर चढ़ाई कार, मौत
