बहराइच: जीजा ने साले पर ईंट से वार कर किया लहूलुहान, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के गुलरा गांव में दहेज के लिए बहन की पिटाई का विरोध साले पर भारी पड़ गया। जीजा ने साले पर ईंट दे मारा। जिससे साला लहूलुहान हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

cats

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्पीपारा निवासी सरताज अली की बहन शाकरून का विवाह थाना क्षेत्र के गुलरा गांव निवासी मंसूर अली के साथ हुआ है। सरताज ने बताया कि उसकी बहन को जीजा दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को बहन की पिटाई की। जिस पर वह बहन की ससुराल शाम को पहुंचा। अपने जीजा मंसूर अली से उलाहना देने लगा।

 इस पर नाराज जीजा ने ईंट उठाकर साले की खोपड़ी पर दे मारा। जिससे उसका सर फट गया। साला लहूलुहान हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने जीजा मंसूर अली को नामजद करते हुए तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-अतीक से जुड़े तमाम राज का एक-एक कर हो रहा खुलासा, 25 से ज्यादा शेल कंपनियों को इन शहरों में कराया था पंजीकृत

संबंधित समाचार