रूस के गैस क्षेत्र में लगी भीषण आग, नौ लोग घायल, घटना की जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

याकुत्स्क। रूस के सखा गणराज्य के मिर्निंस्की जिले में एक गैस क्षेत्र में मरम्मत कार्य के दौरान रिसाव के कारण भीषण आग लगने से नौ लोग अचेत हो गए। रूसी मंत्रालय के आपातकालीन क्षेत्रीय विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 01:35 बजे गैस रिसाव होने के कारण आग लग गयी, जिसमें करीब नौ लोग अचेत हो गए। इन सभी को मिर्नी के केंद्रीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:- Singapore में फर्जी शादी के जुर्म में भारतीय मूल के बुजुर्ग को सजा, जानिए क्या है मामला

संबंधित समाचार