पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब के पद्मश्री ओलंपियन मुक्केबाज कौर सिंह (74) का बुधवार रात कुरूक्षेत्र के एक अस्पताल में निधन हो गया। कौर सिंह डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे और दो दिन पहले उन्हें उपचार के लिए पटियाला और उसके बाद कुरूक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज संगरूर के गांव खनाल खुर्द में किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कौर सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। 

मान ने ट्वीट किया , ओलंपियन बॉक्सर पदम श्री कौर सिंह जी... संगरूर के गाँव खनाल खुर्द ने एशियन गेम्स में भारत का दबदबा कायम रखा और देश को स्वर्ण पदक जीता... कौर सिंह आज हमें छोड़ कर चले गए... ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ सहानुभूति। 

कौर सिंह को 1982 में अर्जुन अवॉर्ड और 1983 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1984 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस के ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया, लेकिन वहां हुई एक घटना से निराश होकर उन्होंने संन्यास ले लिया और किसान के रूप में जीवन व्यतीत करने लगे। पंजाब सरकार ने कुछ ही दिन पहले श्री कौर सिंह की जीवनी को 9वीं और 10वीं के पाठ्यक्रम में शामिल किया है।उन पर पिछले साल पदमश्री कौर सिंह एक पंजाबी फिल्म भी बनी। 

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : पंजाब और लखनऊ के अहम मुकाबले में नजरें KL Rahul के स्ट्राइक रेट पर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म