अयोध्या: 117 बसें और 850 छोटे वाहनों का होगा अधिग्रहण, भेजे जा रहे हैं नोटिस
अयोध्या/अमृत विचार। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। जिला प्रशासन ने भी इसके लिए कमर कस ली है। अब संभागीय परिवहन विभाग भी चुनाव के मद्देनजर जुट गया है। चुनाव में लगभग एक हजार वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए वाहन मालिकों को नोटिसें भेजी जा रही हैं। 9 मई तक सभी गाड़ियां पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार कर ली जाएंगी।
आरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि चुनाव को देखते हुए वाहनों के अधिग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, जिनके भी वाहन अधिग्रहण होने हैं उन्हें नोटिसें भेजने का क्रम शुरू हो गया है। सभी आठों निकायों में 117 बसें लगाई जाएंगी, जबकि 850 छोटे वाहनों का अधिग्रहण भी किया जाना है। सबसे अधिक 65 बसें नगर निगम क्षेत्र में लगाई जानी है। बसों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होनी है।
यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: उधार मांगे खीरे तो ठेले वाले ने दांत से काट दिया कान, रिपोर्ट दर्ज
