सुलतानपुर: जिले के छह सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से कायाकल्प अवार्ड के तहत प्रदेश के कुल 327 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया है। इसमें जिले की छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी शामिल है। इसमें सीएचसी दूबेपुर, कुड़वार, बल्दीराय, भदैंया, प्रतापपुर कमैचा, मोतिगरपुर शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डीके त्रिपाठी ने बताया कि कायाकल्प स्कोर के आधार पर चिकित्सा इकाईयों को पुरस्कार राशि प्रदान की गयी है। सीएचसी दूबेपुर का कायाकल्प स्कोर 93.29 है, जिसको पुरस्कार राशि 1.50 लाख रुपये मिलेगा। 

0160

सीएचसी कुड़वार का कायाकल्प स्कोर 92.14 है, जिसको पुरस्कार राशि 1.25 लाख रुपये, सीएचसी बल्दीराय का कायाकल्प स्कोर 86.14 है, जिसको पुरस्कार राशि एक लाख रुपये, सीएचसी भदैंया का कायाकल्प स्कोर 77.71 है, जिसको पुरस्कार राशि एक लाख रुपये, सीएचसी पीपी कमैचा का कायाकल्प स्कोर 73.71 है, जिसको पुरस्कार राशि एक लाख रुपये व सीएचसी मोतिगरपुर का कायाकल्प स्कोर 72.43  है, जिसको पुरस्कार राशि एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गयी है। 

सीएमओ ने बताया कि अर्ह चिकित्सा इकाईयों को नियमानुसार प्रावधानित धनराशि का 75 प्रतिशत इकाई के चिन्हित गैप क्लोजर, सुदृढ़ीकरण, रख-रखाव व्यवस्था आदि सुनिश्चित की जाएगी। कायाकल्प आवार्ड स्कीम के अंतर्गत आवार्ड धनराशि का 25 प्रतिशत  अधिकारियों व कर्मचारियों को इंसंेटिव के रूप में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: 117 बसें और 850 छोटे वाहनों का होगा अधिग्रहण, भेजे जा रहे हैं नोटिस

संबंधित समाचार