लखनऊ: ब्लॉक प्रमुख ने ली गोवंशों की सुध, दान किया 50 क्विंटल भूसा
अमृत विचार, लखनऊ। गोशालाओं में रह रहे गोवंशों के भरण-पोषण की जनप्रतिनिधि ने सुध ली। जिले की दो गोशालाओं में हरदोई के मल्लावां की ब्लॉक प्रमुख गीता वर्मा ने 50 क्विंटल भूसा दान कर अन्य लोगों को प्रेरित किया है।
गुरुवार को मल्लावां की ब्लॉक प्रमुख गीता वर्मा चिनहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत पपनामऊ और देवरिया पहुंची। वहां उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार वर्मा व प्रधानों की उपस्थिति में 50 क्विंटल भूसा दान किया। गीता डॉ. अरविंद कुमार वर्मा की पत्नी हैं। उन्होंने कहा कि यह नेक कार्य है। सभी इसी तरह भूसा दान करें तो गोवंशों को भरण-पाेषण की समस्या दूर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें - सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने निकाय प्रत्याशियों को बताया भिखारी, कहा- दरवाजों पर मांग रहे वोटों की भीख
